LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

कृष्णा सेवा संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके मतदाताओं क़ो किया जागरूक

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदाता जागरूकता अभियान क़ो गति प्रदान की गई!संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि मार्गदर्शक पारस भंडारी के निर्देशन में भांडीयावास,पटाऊ,अराबा कल्याणपुर क्षेत्रों का दौरा करके मतदाताओं क़ो मतदान करने क़ो लेकर जागरूक किया गया!जिसमें कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिँह अराबा,घडोई चारनान सरपंच करनाराम सहित कई ग्राम वासियों से संपर्क करके मतदान के महत्त्व क़ो बताया गया!दवे ने नव मतदाताओं क़ो जोड़ने व ग्राम वासियों क़ो प्रवासी लोगों क़ो बुलाकर मतदान करने का भी आग्रह किया!प्रधान उम्मेद सिँह अराबा ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान सेवा के हर प्रकल्प में बखूबी कार्य कर रही है आज मतदाताओं क़ो जागरूक करना देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण है,अपने मत का सही उपयोग करना हर किसी का अधिकार है!पारस भंडारी ने योग्य व्यक्ति क़ो मतदान करके राष्ट्र निर्माण में हम अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है हम सभी ये कोशिश करनी चाहिए कि शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए!इस अवसर पर गौतम दांती,घनश्याम राजपुरोहित,आनंद दवे,अशोक राजपुरोहित सहित संस्थान के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button