LIVE TVखेलब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जयहिंद को नज़रबंध करने गाँव पहुँची पुलिस

*एशिया खेलों में मैडल लेके आई लड़की दीपिका को सम्मानित करने पहुँचे थे जयहिंद

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*अमित शाह से SYL पर पुछा था सवाल कब मिलेगा पानी*

*बाबा मस्तनाथ के दर्शन करने जा रहे जयहिंद को पुलिस ने रोका बीच रास्ते में*

सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद बुधवार को सरकार व प्रशासन पर जमकर बरसे कारण था वे अपने गांव भैसरु कलां पहुंचे तो पुलिस की 3 से 4 गाडियां उनके साथ थी। ये गाड़ियां जब वे अपने बाग से निकले तभी से वे गाड़ियां उनका पीछा कर रही थी।

नवीन जयहिंद अपने गांव भैंसरू खुर्द में देश के लिए मेडल लाने वाली बेटी दीपिका सेहरावत के सम्मान में आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन उनके बाग से निकलने ही पहले से वहां खड़ी पुलिस की गाड़ियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया ।

नवीन जयहिंद ने इस पर कहा कि वे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं गांव की बेटी ने मेडल जीता है और उसके सम्मान समारोह में शिरकत करना भी अब सरकार को गवारा नहीं है।

जयहिंद ने कहा कि सरकार मेरे पीछे गाड़ियां भेजने से बेहतर है कि जनता की सेवा में गाड़ियों को लगाए । ओछे हथकंडे अपना घर सरकार मुझे जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती।

जैसा कि ज्ञात हो नवीन जयहिंद ने देश के गृह मंत्री से पूछा था कि वे प्रदेश में आए तो प्रदेश की जनता को बताकर जाए SYL का पानी हरियाणा को कब मिलेगा ।

जयहिंद ने कहा कि आज प्रदेश की 10लाख एकड़ जमीन बंजर पड़ी है। क्या जनता अपनी सरकार से सवाल भी नहीं पूछ सकती क्या ।

जयहिंद ने कहा कि क्या पूरे प्रदेश में वे ही इतने तगड़े है कि जब भी अमित शाह आते है तो उन्हें नजरबंद कर दिया जाता है । वही कार्यक्रम से वापिस आते समय बाबा मस्तनाथ मंदिर में दर्शन करने और मेले में शिरकत करने पहुंचे तो बीच रास्ते में भी रोका ।

जयहिंद ने कहा कि सरकार को मंदिर में जाने तक रोका गया, वे हर साल मंदिर में मत्था टेकने जाते है।।लेकिन इस साल प्रशासन ने उनकी आस्था पर रोक लगा दी ।

जयहिंद ने कहा कि बाबा मस्तनाथ गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि दे और वे प्रदेश की जनता के बारे में सोचे।

इसी में बॉक्स-

गांव की बेटी ने किया प्रदेश व देश का नाम रोशन – जयहिंद

नवीन जयहिंद बुधवार को हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका सेहरावत जिसने एशियाई खेलों में देश के लिए मेडल जीता है के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह बतौर अतिथि पहुंचे । नवीन जयहिंद ने खिलाड़ी को सम्मानित किया व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

साथ ही कहा कि टीम आगे भी मेडल लेके आती रहेगी व देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर लिखा जायेगा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button