अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक स्कूल की रसोई में चोरों ने छानी पकौड़ी फिर सामान चुराकर भागे

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती 

प्राथमिक स्कूल की रसोई में चोरों ने छानी पकौड़ी फिर सामान चुराकर भागे

बस्ती दुबौलिया थाना क्षेत्र के वेदपुर नचना संविलियन विद्यालय की चोरो ने रसोई घर का ताला तोड़कर पकौड़ी बनाकर खाया। बच्चों के लिए भिगोया चना भी तलकर खाए। बाद में गैस सिलेंडर, भगोना, जग, गिलास, मसाले आदि लेकर चंपत हो गए।

प्रधानाध्यापक लल्लन त्रिपाठी ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बुधवार को स्कूल खुलने पर रसोइया जब कमरे में गया तो वहां बिखरी पकौड़ी और तेल से सनी कड़ाही देखकर दंग रह गया। मंगलवार को भिगोकर रखा गया चना भी गायब था। पुलिस मामले छानबीन कर रही है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button