उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अधिकारियों की लापरवाही से नहीं हो रहा समाधान, तीन हफ्ते से फुंका ट्रांसफॉर्मर

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर : 7376326175

📍 बिजुआ क्षेत्र

बिजुआ क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर पिछले करीब तीन सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं जा सका है।

ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण किसानों की धान की फसल सूखने लगी है और सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के जेई समेत अन्य अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल को बचाया जा सके और सिंचाई व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button