अपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का भण्डारण करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*पन्ना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का भण्डारण करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपी के कब्जे से 04 प्लास्टिक के डिब्बो में 57 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ की देशी शराब कीमती 5700 रुपये की जप्त*

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस.थोटा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध शराब एवं जुआँ , सट्टा में संलिप्त व्यक्तिओं के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व समस्त अनु0 अधि0 पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीमो का गठन किया गया । इसी तारतम्य में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्रो में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । दिनांक 30.09.2023 को रात्रि में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी. आर.आर. प्रजापति को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम चांदा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ की बनी शराब रखे है । प्राप्त मुखबिर सूचना को वरिष्ट अधिकारिओं को अवगत करा कर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी. आर.आर. प्रजापति द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर रेड कार्यवाही की गई तो राम उजागर सिसोदिया पिता राम प्रसाद सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम चांदा राजापुर के कब्जे से 04 प्लास्टिक के डिब्बो में 57 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ की देशी शराब कीमती करीब 5700 रुपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्र. 326/2023 धारा 34(2) आब.अधि. का अपराध पंजी बद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।

*जप्त मशरूका* – पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 04 प्लास्टिक के डिब्बो में 57 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ की देशी शराब कीमती 5700 रुपये की जप्त की गई ।
*नाम पता आरोपी* -. राम उजागर सिसोदिया पिता राम प्रसाद सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम चांदा राजापुर थाना देवेन्द्रनगर जिला (म.प्र.)
*सराहनीय योगदान* – उपरोक्त संम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निर. आर.आर. प्रजापति प्र.आर. राजेश प्रजापति, बाबू लाल प्रजापति , आनन्द बागरी आरक्षक, मुकेश यादव, राकेश सिंह ,जयदेव गौतम बीनस पाण्डेय , जीतेन्द्र अचाले , चा.आर. संतोष आर्य , का सराहनीय योगदान रहा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त टीम को पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button