अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

विधायक ने किया 9.76 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

विधायक ने किया 9.76 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने ग्राम हिंगाहेड़ा, माजरी गुर्जर, कलगांव, जलालपुर, भोजावास सहित मुण्डाना के ग्राम पंचायत के विभिन्न ग्रामों में कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण एवं नवनिर्मित कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक संदीप यादव का ग्राम हिंगवाहेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाए जाने पर ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक संदीप यादव ने ग्राम हिंगवाहेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय में कमरे का निर्माण का कार्य, हिंगवाहेड़ा से बिरामपुर सड़क, हिंगवाहेड़ा से जलालपुर सड़क, हिंगवाहेड़ा से पीपल चोक तक सड़क, हिंगवाहेड़ा से माजरा पीपली सड़क ग्राम माजरी गुर्जर में माजरी गुर्जर से ढाकी सड़क, माजरी से शमशान का कार्य, विद्यालय में कमरे का कार्य, कलगांव में कलगांव से करवड़ सड़क, कलगांव से उदयपुर सड़क, सामुदायिक भवन, जलालपुर से हिंगवाहेड़ा सड़क, शरकनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र, भोजावास में महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय, शिलान्यास किया। विधायक ने ग्राम जलालपुर में इंटरलॉकिंग, बंद पाइप लाइन व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई सड़को का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। ग्राम जलालपुर में विधायक संदीप यादव का ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में चारदीवारी व इंटरलॉकिंग का कार्य व कमरे बनवाये जाने पर फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक यादव मंच से लोगों को भी सम्बोधित किया। नगर परिषद तिजारा चेयरमैन झब्बूराम सैनी, पीसीसी सदस्य शिवचरण सैनी, मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच सतीश कुमार, दीपक चंदेला, दिनेश खामरा, विक्रम यादव, निशान्त खान, पूर्व सरपंच दौलाराम यादव, नरेश यादव, विक्रम यादव, पार्षद प्रीतम दायमा, राजेश कसाना, एईएन विकास यादव, बीसीएमओ डॉ मनोज यादव, प्रधानाचार्य राजेन्द्र यादव, बुद्धन मास्टर, विक्रम पटेल, राज यादव, समुंदर गुर्जर, कालू नम्बरदार, रंजीत पंच, सुब्बी धुदिया, समय सिंह, रामनिवास, विपिन, सुरेश यादव, मामचंद नम्बरदार, किशोरी नम्बरदार, परमालदीन, बसंता राम, लक्मन, लीला पंडित, भूरिया यादव, विजय पटेल, हुक्म पटेल, मानसिंह, सतपाल मास्टर आदि उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button