ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिशिक्षाहरियाणा

खट्टर सरकार ने हरियाणा के अस्थाई मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों से किया धोखा स्कूल संचालकों में भारी रोष

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

खट्टर सरकार ने हरियाणा के अस्थाई मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों से किया धोखा स्कूल संचालकों में भारी रोष

*— हरियाणा के अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल खट्टर सरकार के द्वारा 2 साल की एक्सटेंशन देने के वादे से मुकरने के बाद एक बार फिर होने लगे लामबंद*

*— सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सेठी की अध्यक्षता में हुई प्राइवेट स्कूल संचालको की बैठक*

*खट्टर सरकार ने पिछले दिनों अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को 2 साल की एक्सटेंशन देने का पत्र जारी करते हुए राहत देने की बात कही थी*

*लेकिन अब शिक्षा विभाग द्वारा भरवाई जाने वाली Affilation फीस के लिए सिर्फ स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है*

*प्राइवेट स्कूलों ने शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर भी शंका जाहिर की जिसमे अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के 10वी 12वी के बच्चो की परमिशन अप्रूव्ड की हुई हैं लेकिन अब उनके आगामी बोर्ड परीक्षा के फार्म नही भरे जाएंगे इसके साथ ही लाखो बच्चो का भविष्य भी दाव पर लग गया हैं*

*गौर करने योग्य बात हैं पिछले दिनों भी अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक क्रांतिकारी एव जयहिंद सेना प्रमुख Naveen Jaihind के नेतृत्व में रोहतक में हजारों की संख्या में इक्कठे होकर विशाल विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं*

*शिक्षा विभाग के वर्तमान रवैये के बाद एक बार फिर लामबंद होने लगे हैं और बैठक करके खट्टर सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने का ऐलान किया हैं*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button