LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

भारत सरकार द्वारा चलाये गए स्वच्छता फखवाड़ा के अंतर्गत आज राजकीय उच्च विद्यालय बारडा में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

भारत सरकार द्वारा चलाये गए स्वच्छता फखवाड़ा के अंतर्गत आज राजकीय उच्च विद्यालय बारडा में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्कूल मुखिया श्री ताजबीर सिंह जो एनजीओ मिशन महेन्द्रगढ : अपना जल से भी जुड़े हुए हैं ने बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अगर हम अपने आसपास सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे, तो हम मौसमी बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। छोटी सी लापरवाही से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी के साथ बच्चों को शपथ भी दिलाई गई कि हम अपने आसपास और आस पड़ोस के एरिया में साफ सफाई रखेंगे। हम सब ममाज टीम के कार्यकर्ताओं का उद्देश्य ही यही है कि हम इस प्रकृति के बचाव में बच्चों के माध्यम से या किसी जिम्मेवार के माध्यम से सकारात्मक संदेश समाज को दे ताकि आने वाली पीढ़ी खुशहाली से जिए।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button