ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
आम आदमी पार्टी ने नारनौल में लगाया पंचायत मेला लोगों ने ज्वाॅइन की पार्टी की सदस्यता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
आम आदमी पार्टी ने नारनौल में लगाया पंचायत मेला लोगों ने ज्वाॅइन की पार्टी की सदस्यता
नारनौल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरु ने अपने निवास पर विशाल पंचायत मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर आप पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, एससी सेल के जिला अध्यक्ष शशि सिहार, किसान सेल के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, बीसी सेल के जिला सचिव जीतू कपिल, रौनक सिंह व अन्य सैकड़ो की संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।
*रविंद्र मटरू ने बताया कि आज उनके निवास पर दूसरा पंचायत मेला लगाया गया है। इस अवसर पर काफी लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रहे राहुल गोरैया प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति हरियाणा छात्र विंग, राहुल शर्मा जिला अध्यक्ष लोजपा, मनीष अग्रवाल महासचिव लोजपा छात्रविंग, हरकेश कुमार रेवाड़ी जिला अध्यक्ष छात्र विंग, दीपक मोरवाल प्रधान महासचिव, दीप बदलिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोजपा समेत काफी युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।*
आप कार्यकर्ता रविंद्र मटरु ने बताया की उनकी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदेश में लोकसभा की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्हीं के दिशा निर्देश पर शहर के हर वार्ड, हर मोहल्ले व हर गांव में जाकर प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं की जिम्मेदारी लगाने के लिए 6 सितंबर के बाद आज दूसरा पंचायत मेला लगाया गया है, जिसमें युवाओं को पार्टी ज्वाॅइन कराया जा रहा हैं, ताकि लोकसभा चुनावों में वे बूथों पर आप योद्धा बनकर पार्टी उम्मीदवारों को जीताने का काम करें।
*आप नेता ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान का दिया उनके पास सब कुछ है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उनका राजनीति में आने का मकसद सिर्फ एक ही है कि हमारा नारनौल विधानसभा क्षेत्र जो काफी समय से पिछड़ा चला रहा है, यहां भी दूसरे शहरों की तरह वो सभी सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए, जो कि अन्य शहरों में उपलब्ध है।*
उन्होंने कहा कि उनके पिताजी कहां करते थे की रविंद्र आप अब संपन्न हो। भगवान ने आपको काफी कुछ दिया है, इसलिए आप गरीबों की सेवा करो उनकी मदद करो। उन्होंने बताया कि उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने पिछले कुछ महीनो में आंखों निशुल्क कैंप शहर व गांवों में लगवाकर, गुड़गांव से इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के बढ़िया डॉक्टर की टीमों को यहां बुलाया। जिसमें 5 हजार से भी ज्यादा लोगों की आंखें चेक कर उन्हें चश्में व दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गई तथा 500 से भी अधिक लोगों का गुरुग्राम में आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराया गया।
*उन्होंने बताया कि 26 सितंबर यानी आज मंगलवार को भी उनके निवास पर आंखों का छठवां विशाल निशुल्क कैंप लगाया जा रहा है तथा भविष्य में भी हर महीने में एक बार आंखों का निशुल्क कैंप उनके ढिल्लों निवास पर लगाया जाएगा, जहां क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी आंखों को चेक करवा सकता है और डॉक्टर यदि ऑपरेशन के लिए चिन्हित करते हैं तो उनका ऑपरेशन भी उनके पिता के नाम पर बने ट्रस्ट की ओर से निशुल्क कराया जाएगा।*

Subscribe to my channel


