LIVE TVदेवेंद्रनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
शिक्षक दिवस पर याद किए गए उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
भारत की भूमि पर विभिन्न विभूतियों ने जन्म लिया | उनमें से एक भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी हैं | जो भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिंदू विचारक रहे | ऐसे महान व्यक्तित्व के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्या की धरा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के सभागार में प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी ने शिक्षक का महत्व अपने ओजस्वी वाणी से व्याख्यान किया , साथ ही विद्यालय की बहिन पारुल शर्मा ने गुरु महिमा पर अपना व्यक्तव दिया | विद्यालय के भैया/बहनों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को अपने-अपने गीतों से भी याद किया | इस कार्यक्रम में प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रही |

Subscribe to my channel


