LIVE TVदेवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सनातनियों का मूल कर्म हैश्रावणी उपाकर्म

लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर =विवेक खरे
आज श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को देवेंद्र नगर समीपस्थ जलाशय की तलहटी में सनातन धर्म के अंतर्गत अनादि काल से चली आ रही श्रावणी उपाकर्म का संपादन आचार्य पंडित श्री सभापति शुक्ला जी पूर्व प्राचार्य जी की अध्यक्षता एवं पंडित पवन त्रिपाठी के संयोजकत्व तथा पंडित रूप नारायण गर्ग के यजमानत्व में श्रावणी उपाकर्म का संपादन प्रारंभ किया गया प्रारम्भ में जलाशय की मुख्य धारा में सभी पापों का प्रायश्चित करते हुए वरुण सूर्य पितरों का स्मरण पूजन एवं तर्पण किया गया स्नान उपरांत वहां गणेश गौरी शिव आराधना के साथ सप्तर्षियों के साथ माता अरुंधति का पूजन स्मरण किया गया तथा यज्ञोपवीत सूत्र में संपूर्ण देवताओं का आवाहन पूजन करके यज्ञोपवीत सभी ने धारण किया तदुपरांत हवन प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के संपादन में सेवा निवृत्त शिक्षक श्री राम लखन शुक्ला जी श्री संतोष शुक्ला जी एवं श्री शिवनारायण गर्ग जी का विशेष सहयोग रहा तथा सभी आचार्य श्री धीरज शुक्ला श्री राम रूप शुक्ला मुकेश त्रिपाठी श्रीरंगम त्रिपाठी प्रभाकर त्रिपाठी सत्यम तिवारी गोविंद शुक्ला श्री दुर्गेश गोस्वामी श्री चंद्रशेखर पांडे श्रीउमाप्रसाद पांडे श्री मिथिलेश द्विवेदी साहब लाल प्यासी मनीष लटौरिया श्रीअनिल सिंह बुन्देला जीआदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


