LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

आशियाना आंगन ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भिवाड़ी में हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम और उत्साह से मनाया

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

आशियाना आंगन ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आज आशियाना आंगन सोसाइटी, भिवाड़ी में हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम और उत्साह से मनाया।      

कार्यक्रम में आंगन निवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाएं लहरिया साड़ियां पहनकर के आई और आपस में गले लगकर एक दूसरे को तीज की बधाइयां दी और विभिन्न गानों पर नृत्य भी किया।

एक दिन पहले तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमे भी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी भी दी गईं।

कार्यक्रम में अलग अलग तरह के व्यंजन व कपड़ों की स्टॉल लगाई गईं। निवासियों ने अलग अलग व्यंजनों का स्वाद चखा और कपड़ों की खरीददारी भी की।

आखिर में RWA अध्यक्ष कंवरपाल विधुरी जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को बहुत ही उत्साहपूर्वकऔर मनमोहक रूप से संचालित करने के लिए रेखा गोयल, नीतू सिंह सेंगर , गायत्री भास्कर और पूनम गोयल का विशेष धन्यवाद और आभार दिया

आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कंवरपाल विधुरी और उनकी टीम के पदाधिकारी अनिल वाधवा, आरती सक्सैना(एडवोकेट), आशीष कुमार अग्रवाल, सीए प्रमुद जैन, प्रोबिर कुमार, हितेश मक्कर के साथ साथ सैकड़ों निवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button