LIVE TVखेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

यार अनमुल्ले फाउंडेशन द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष पर पैंथर और केजीएफ क्रिकेट टीम के बीच दोस्ताना मैच का आयोजन, पैंथर क्रिकेट क्लब ने 160 रनों से केजीएफ को मात दिया

संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826

 

गत रात्रि यार अनमुल्ले फाउंडेशन द्वारा अपने बोर्ड आफ डायरेक्टर पोरस सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष पर पैंथर क्रिकेट क्लब और केजीएफ क्रिकेट टीम के बीच दोस्ताना मैच का आयोजन बाबा मोहन राम काली खोली मंदिर के पास ओ पी क्रिकेट ग्राउंड में किया गया, मैदान के संचालक रवि पूनिया ने बताया केजीएफ क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए, जिसमें जगबीर करहाना ने 20, गर्व सिंह ने 20, अमरजीत गुप्ता ने 26, भारत शर्मा ने 22 और शेखर शर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए पैंथर क्रिकेट क्लब के ऑल राउंडर दिनेश बेदी ने दो विकेट, रविंदर, धर्मेंद्र शर्मा, देव कंबोज, विनय पांडे और कप्तान दीपक गोयल ने एक एक विकेट लिए! पैंथर क्रिकेट क्लब की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में मात्र चार विकेट खोकर 160 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया जिसमें डॉक्टर जतिन ने नाबाद 39, धर्मेंद्र शर्मा ने नाबाद 30, संजीव कंबोज ने 22, लव खन्ना ने 21 और दिनेश बेदी ने 13 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए केजीएफ क्रिकेट टीम के कप्तान चौधरी, भारत शर्मा, बृजेश और पुनीत ने एक-एक विकेट लिया यार अनमुल्ले फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कुलदीप मावर और पोरस सिंह ने ऑल राउंडर धर्मेंद्र शर्मा को मैन ऑफ द मैच अवार्ड देकर सम्मानित किया इस मौके पर विनीत सिसोदिया, आशीष गोसाईं, महिंदर सिंह, दीप नारायण, विक्रम रेडू, दीपक चौधरी, जसवंत चौधरी मौजूद थे और यार अनमुल्ले फाउंडेशन की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई!

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button