विद्युत मंडल के पीछे बसी बस्ती में बीते 4 दिन पहले 33kv से झुलसे हुए बालक की हुई मौत

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
लोकेशन=देवेंद्रनगर
विद्युत मंडल के पीछे बनी हुई बस्तियों के मकान जिनके ऊपर से 33 केवी लाइन है जहां पर कई घर की बस्तियां हे 20 जुलाई की रात 1 बच्चे द्वारा छत पर घूमते हुए डंडा लिए था जिस कारण से 33kv की चिंगारी उसके शरीर पर गिरी और कपड़ों पर आग लग गई जिससे उसे आनन-फानन में देवेंद्रनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पन्ना रेफर किया गया और तत्पश्चात रीवा रेफर करने के बाद 24 जुलाई को उस बच्चे की मौत हो गई गमगीन पूरे परिवार द्वारा बताया गया कि इस लाइन से कई लोग घायल हो चुके है साथ ही साथ बस्ती वाले द्वारा तहसील में और विद्युत मंडल में भी आवेदन देकर लाइन ऊपर करने का आश्वासन प्राप्त कर चुके लेकिन आज तक किसी के द्वारा न ही वह लाइन ऊपर कराई गई और ना ही कोई ने सुध ली विद्युत मंडल जे.ई से बात करने पर यह बात सामने आएगी वह 33 केवी लाइन वहां से न हटा सकते हैं ना ही ऊपर करा सकते हैं बस्ती वालों को अपने पर्सनल खर्चे से उन लाइनों को ऊपर कराना पड़ेगा इसके अलावा इनके पास कोई भी उपाय नहीं आखिर बस्ती वाले करें तो क्या करें सांसद प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान यह बात सामने आई की डी. ई.पन्ना द्वारा 33 केवी की लाइन को ऊपर उठाने की बात कही अब देखना यह है कि इन बस्ती वालों के साथ कब तक न्याय संगत बात होती है

Subscribe to my channel


