LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का जस्सुसर गेट के अंदर पुष्करणा भवन में तीसवां प्रान्तीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर 

 

आज दिनांक 30.07.2023 को अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का जस्सुसर गेट के अंदर पुष्करणा भवन में तीसवां प्रान्तीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अन्नत शर्मा राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक उन्होने उपभोक्ता जागृति के बारे में बताया जो उपभोक्ता हित की बात करेगा, वो ही इस देश में राज करेगा।

प्रदेश के 30th State level convention of consumer activists of Rajasthan organised today at Bikaner चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे उपभोक्ता संगठन ।

प्रदेश के उपभोक्ता संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में उपभोक्ता जागरूकता के लिये सक्रिय भूमिका निभाएँगे और राजनीतिक दलों के लिये राजस्थान के उपभोक्ताओं का मांग पत्र जारी कर इसे चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए दबाव बनायेंगे। यह फैसला पुष्करणा भवन में सम्पन्न प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों के प्रांतीय महासम्मलेन में लिया गया।

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की ओर से उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन में भारतीय उपभोक्ता परिसंघ कंजूमर कनफेडरेशन के नेशनल चेयरमेन के रूप में मुख्य अतिथि था। जो सम्मान और स्वागत मुझे मिला उसके लिए मैं सभी आंदोलनकारी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं। महासम्मेलन का संयोजन महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने किया। महासम्मेलन की अध्यक्षता कोटा से आये महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बोलते मैंने इस अवसर पर कहा कि जो उपभोक्ता हित की बात करेगा, वही प्रदेश में राज करेगा। मैंने प्रदेश के उपभोक्ता की स्थिति पर चिंता जताई.

मिलावट, कालाबाजारी, कम नापतोल भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत बताई। महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता संरक्षण आंदोलनकारी उपस्थित थे। बीकानेर के जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो. अबरार पवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उपभोक्ता सम्बन्धी किसी भी तरह के सहयोग के लिए हमारा विभाग पूरी तरह उपभोक्ताओं के साथ है. उपभोक्ताओं के हित के लिए कोई भी उपभोक्ता मेरे से व विभाग से व्यक्तिगत रूप से मेरे से कभी भी मिल सकता है, उसे हमारे विभाग से पूर्णतया सहयोग प्रदान करेंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चेयरमेन मदन गोपाल मेघवाल ने अपने विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपने भाषण में कहा कि उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिये। मिलावट कम नापतोल जैसी सामाजिक दुराईयों के प्रति आप जैसे उपभोक्त संगठनों को आवाज उठानी चाहिये। आपके इस आंदोलन में आपके साथ पूरी तरह हूं। मेरी जब भी जहां भी जरूरत हो मैं सदेव आपके साथ रहूंगा। प्रीती पंडया, सुरेश व्यास, भूप सिंह पाल, और मुकेश वैष्णव, निर्मला चौहान, आशा स्वामी, रामकुमार व्यास, नरसिंग दास व्यास, कंचन भाटी, मुमताज शेख, भगतीराम पाण्डे, रमेश थानवी, कविता सुधार, राघवेन्द्र सिंह, सागर सिंह, नरेन्द्र पदावत, डॉ. राम बहादुर कुलश्रेष्ठ, डॉ. श्वेता सिंह, किरण गौड़ सहित विभिन्न वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button