LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत टपूकड़ा में एफआईआर कैम्प का आयोजन, जनता ने कांग्रेस के खिलाफ उठाए सवाल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर विधानसभा तिजारा मंडल टपूकड़ा में,कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कांग्रेस के खिलाफ नही सहेगा राजस्थान अभियान के एफआईआर कैम्प मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में शुरू हुआ। उमड़ा शिकायतों का सैलाब।

नहीं सहेगा राजस्थान के विधानसभा संयोजक विक्रम यादव ने बताया कि तिजारा विधानसभा के मण्डल टपूकड़ा में “नही सहेगा राजस्थान ” अभियान के तहत एफआईआर केम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी शिकायतें लिखवायी एवं कांग्रेस की जंगलराज, भ्रष्टाचार वाली निरंकुश सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रकट किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री हर्ष यादव, विधानसभा संयोजक विक्रम यादव, , राजपाल यादव, युवा मोर्चा से प्रिंस प्रजापत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सहरूउद्दीन,विजय यादव , अमित यादव ,विशाल यादव, मा. मंगतुराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button