Bhiwadi Breaking news कूड़े के ढेर में अस्थियां, पंडित की बड़ी लापरवाही
बुजुर्ग की अस्थियों को किया कूड़े के हवाले, परिजनों ने किया शमशानघाट में हंगामा, मामला दर्ज करने की मांग

संवादाता अरूण शर्मा 9887778826
भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 1 निवासी एक बुजुर्ग की अकस्मात मौत के बाद जब आज परिजन उनकी अस्थियों को लेने भिवाड़ी शमशानघाट पहुंचे तो उन्हें उनके अपने की अस्थियां वहा नही मिली, बल्कि शमशानघाट का रखरखाव करने वाले पंडित ने बुजुर्ग की अस्थियों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया, वही जब अस्थियां कूड़े के ढेर में डालने की खबर अन्य लोगो को लगी तो भिवाड़ी के शमशानघाट में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन किसी ने उन्हें कोई जवाब नही दिया। अपने पिता की अस्थियों को कूड़े के ढेर में देख मृतक के पुत्र सहित परिजन बिफर गए और लापरवाही करने वाले पंडित और अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की। हालांकि परिजनों ने शमशंसघाट को गोद लेने वाली संस्था से भी संपर्क किया लेकिन वहा से भी परिजनों को कोई आश्वासन नही मिला, परिजन घंटो तक वहा कूड़े के ढेर में अपने पिता की अस्थियों को देखते हुए रोते नजर आए।

Subscribe to my channel


