राजस्थान सरकार ने श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन को स्वीकारा, यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ने जताई खुशी”

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
राजस्थान सरकार द्वारा श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन करने पर राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने खुशी जाहिर की है एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब का आभार व्यक्त किया है।
यादव ने बताया है कि श्री कृष्ण बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 3 सदस्य होंगे। बोर्ड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष यादव समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति, जो इनके सामाजिक क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी रखते हों उनमें से होगा। सदस्यों का मनोनयन समाज के ऐसे निष्ठावान व्यक्तियों में से किया जाएगा जिन्होंने समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य किया हो।
साथ ही श्री कृष्ण बोर्ड समाज के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय कर इन्हे लागू करवाएगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड अहीर (यादव) जाति वर्ग के परंपरागत व्यवसाय की वर्तमान हालत के बदलाव के तौर तरीकों हेतु सुझाव भी देगा और समाज की बेहतरी के लिए कार्य करेगा। आशा है कि श्री कृष्ण बोर्ड द्वारा अहीर (यादव) वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु एवं इस समाज के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित कर लागू करेगा। आज सम्पूर्ण यादव समाज बहुत खुश है एवं गहलोत सरकार यादव समाज के साथ-साथ अन्य समाजों एवं वर्गों को साथ लेकर उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से विकास करने के प्रयासों का खुले मन से प्रशंसा करता है।

आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए यादव समाज भरपूर समर्थन देगा तथा कांग्रेस सरकार को दोबारा लाने का पूर्ण प्रयास करेगा।
(हरसहाय यादव)
Subscribe to my channel


