LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा
डॉ. मालविका सोनी ने रिफोर्म इन पावर सेक्टर एण्ड कोर्मशियल लोसिस विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 16 जुलाई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता नवीन वर्मा की पुत्री नारनौल निवासी डॉ. मालविका सोनी ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के इ.ए.एफ.एम विषय में पीएचडी की उपाधी प्राप्त की है। मालिका सोनी ने बी.कॉम. एम.कॉम व एम.फिल भी राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से ही उत्तीर्ण की है। डॉ. मालविका सोनी को यह उपाधी (रिफोर्म इन पावर सेक्टर एण्ड कोर्मशियल लोसिस) विषय पर किये गए शोध के लिए दी गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. जेपी यादव के निर्देशन में पूर्ण किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय अपनी माता सुमन सोनी, सास शकुंतला देवी, ससुर रामधन सोनी व अपने पति डॉ मुकेश सोनी को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर नारनौल क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


