LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़राज्यहरियाणा

आदर्श मानव सेवा समिति ने गऊओं के लिए हरा चारा तैयार करके श्रीकृष्ण सुदामा गौशाला (रजि.) भालखी को देकर एक मिसाल कायम की

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

आज दिनांक 14.07.2023 को ग्राम खासपुर में कार्य कर रही गांव की आदर्श मानव सेवा समिति ने गऊओं के लिए हरा चारा तैयार करके श्रीकृष्ण सुदामा गौशाला (रजि.) भालखी को देकर एक मिसाल कायम की। 

 ग्राम पंचायत खासपुर के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि दारासिंह नम्बरदार ने बताया कि आदर्श मानव सेवा समिति खासपुर के सदस्य श्री कर्णसिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक ने समिति को अपनी 6 कनाल जमीन गौवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध करवाने के लिए दी जिस पर आदर्श मानव सेवा समिति खासपुर के सभी सदस्यों ने कड़ी मेहनत व लग्न से चरी तैयार की और चरी तैयार होने के बाद श्रीकृष्ण सुदामा गौशाला (रजि.) भालखी से सम्पर्क किया गया और उनको यह हरा चारा गऊओं के लिए बिल्कुल फ्री उपलब्ध करवाते हुए इस बात को साबित किया कि – 

‘‘चिड़िया चौंच भर ले गई, नदी न घटियों नीर।

दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर।।

गऊओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करके समिति ने बहुत ही नेक कार्य किया है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button