NH 152 पर हुआ बड़ा हादसा चार की मौत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 13जूलाई
महेंद्रगढ़ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152 डी पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया . हादसा गांव बचिनी के फ्लाईओवर के पास हुआ . जहा एक अज्ञात वाहन से स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई . इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों में से 4 की मौत हो गई जबकि 2 को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया . मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखवा दिया है . पुलिस अब सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से दूसरे वाहन का पता लगाने में जुटी है जिससे यह भिड़ंत हुई है . वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी जिसके कारण स्विफ्ट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं . जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान नागलोई दिल्ली निवासी सोमेश , धर्मेंद्र व उनकी पत्नी व उनकी 2 वर्षीय बेटी के तौर पर हुई है . वहीं हादसे में निशा पत्नी सोमेश व आरव घायल हो गए . जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया . मृतक सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं . फिलहाल पुलिस के द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई . जिनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी . फिलहाल पुलिस नेशनल हाईवे 152 डी के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर दूसरे वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है
Subscribe to my channel


