बूंदी जिले में आत्महत्या: गांव के खेत में फंदे से लगी महिला की मौत, पुलिस ने खुशी राम के खिलाफ कार्रवाई की शुरू

बीकानेर से ब्यूरो चीफ डॉक्टर राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
बीकानेर । बूंदी जिले के पास नेनवा थाना क्षेत्र के अरण्या निवासी 25वर्षीय विवाहिता ने बुधवार रात गांव से आधा किलोमीटर एक खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने आत्म हत्या के लिए प्रेरित व बाध्य करने के आरोप में गांव के ही खुशी राम मीणा के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। जानकारी के अनुसार खुशी राम द्वारा मृतक सोनिया को धमकियां देता था और गलत काम करने के लिए दबाब बना रहा था। मृतक सोनिया 3 और 4माह से परेशान थी। और परिजनों को बताया भी था। सोनिया के एक बेटा वो एक बेटी भी है। पुलिस ने सोनिया का पीहर और ससुराल पक्ष के सामने सोनिया का पोस्मार्टम करवा कर शव सुपुर्द किया गया। सोनिया के पति भीम राज द्वारा खुशी राम मीणा के खिलाफ धारा 306में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ साथ राष्टीय मानवाधिकार अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने सुप्रीडेंट ऑफ पुलिस को भी फोन और लेटर द्वारा अवगत कराया की इसकी जांच सही कर और मृतक सोनिया को न्याय मिले।

Subscribe to my channel


