निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने पर हिसार पुलिस प्रशासन के तानाशाही रवैया के खिलाफ नारेबाजी कर बहुजन समाज ने जताया रोष
निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज व झूठे मुकदमे दर्ज करने पर हिसार पुलिस की तानाशाही पर सरकार को लिखा पत्र बहुजन समाज भाटला में दो दो बार अंबेडकर की प्रतिमा करने के दोषियों को गिरफ्तार करने की कर रहे थे मांग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 09 जुलाई
हिसार के भाटला गांव में दो-दो बार बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हिसार पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करने व उन पर ही झूठे मुकदमे दर्ज करने के मामले में सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में आपात बैठक रविवार को महर्षि वाल्मीकि सभा में समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में आयोजित कर रोष स्वरूप हिसार पुलिस की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने, प्रतिमा पुनः यथास्थिति स्थापित करने, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दर्ज झूठे मुकदमे को निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व डीजीपी को पत्र लिखा गया । बैठक का संचालन करते हुए समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि भाटला में दो-दो बार डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बहुजन समाज के लोग गत शुक्रवार को हिसार में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर तानाशाह पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। गोठवाल ने बताया कि यह अचरज व विडम्बना का विषय है कि हिसार की तानाशाह पुलिस द्वारा डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय उल्टा बहुजन समाज के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले एडवोकेट रजत कलशन, एडवोकेट विकास आर्यनगर, भाटला निवासी राजकुमार, जय भगवान सोढ़ी तथा जयवीर के खिलाफ ही सिविल लाइन थाना में छ: जुलाई को भिन्न भिन्न धाराओं में मुकदमा नंबर 366 दर्ज कर दिया गया जो हिसार पुलिस की तानाशाही व असंवैधानिक कार्यशैली को उजागर को उजागर करती है। समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने कहा कि पुलिस का प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करके उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने की तानाशाह कार्रवाई से हरियाणा का समस्त बहुजन समाज रोष स्वरूप हतप्रभ है । यह खेद का विषय है कि लगातार हो रहे अत्याचार, हत्या, छुआछूत व जातिगत भेदभाव से ग्रस्त बहुजन समाज आज भी गुलामी में जी रहा है । हिसार प्रशासन की इस तानाशाही कार्रवाई को बहुजन समाज कभी सहन नहीं करेगा और न्याय ना मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सभा के रामकुमार वाल्मीकि, सोमदत्त वाल्मीकि, कोली समाज के प्रधान तोताराम, खटीक सभा के होशियार सिंह खिंची पतराम खिंची, करतार सिंह, राधेश्याम, हरिशंकर, दयानंद, राजेन्द्र चौहान, समिति के सचिव हजारी लाल खटावला, भाट समाज के प्रधान धनप्रकाश भाट, राजेश भाट, भारत सिंह भाट, धानक समाज के झम्मन लाल, विनोद कुमार व रामकिशन सिंहवईया आदि उपस्थित रहे।
संलग्न: फोटो कैप्शन
1- बैठक की फोटो

2- नारेबाजी करते हुए

निवेदक,
बिरदी चंद गोठवाल
महासचिव
सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति (रजि)
मुख्यालय नारनौल
मो-9416472852,9053253752
Subscribe to my channel


