अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Neemuch News लाइट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मनासा में लगा जाम

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट

मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश मनासा तहसील के एक व्यक्ति की अचानक लाइट की चपेट में आने से हुई मौत जिसकी वजह से मनासा नीमच नाके पर लगा जाम विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से एक मासूम की हुई दर्दनाक मृत्यु राहुल पिता प्रभु लाल राठौर के खेत पर 11000 केवी का तार टूटा हुआ था जिसकी सूचना विद्युत विभाग को सोमवार सुबह 10:30 बजे दे दी गई थी फिर भी लाइट का तार नहीं जोड़ा गया और राहुल पिता प्रभु लाल राठौर 20 वर्षीय किसी कार्य की वजह से अपने खेत पर गया और तार की चपेट में आने से करंट की वजह से उसकी मृत्यु हो गई परिजनों का कहना है कि हमने विद्युत विभाग को इसकी सूचना सोमवार सुबह 10:30 को ही दे दी थी जिसका नतीजा यह हुआ कि विद्युत विभाग ने उसको नजरअंदाज किया और तार समय पर नहीं जोड़ा गया और ना ही कोई मेंटेनेंस किया गया जिससे एक मासूम उसकी भेंट चढ़ गया और आज हमारे परिवार का एक चिराग बुझ गया इसी कड़ी में आज मनासा नीमच नाके पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसीलिए नीमच नाके के रोड पर शव को रखकर न्याय की गुहार लगाई।।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button