थाना हैदराबाद पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस बरामद करके अभियुक्त को किया गिरफ्तार

* जनपद खीरी दिनांक 04.07.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 04.07.2023 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद करके अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम गाजीपुर थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में मु०अ०सं 277/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
वीरेन्द्र पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम गाजीपुर थाना मितौली जनपद खीरी
*बरामदगी-*
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 दुर्वेश कुमार गंगवार, थाना हैदराबाद
2. हे0का0 रामपलट यादव, थाना हैदराबाद
3. का0 अरविन्द कुमार, थाना हैदराबाद
4. का0 प्रेमशंकर, थाना हैदराबाद
5. का0 संजीव यादव, थाना हैदराबाद
Subscribe to my channel


