बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर में आज भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की संभाग स्तरीय बैठक, चिकित्सकों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर होगा मंथन

प्रदेश संयोजक डॉ. राजा साध वैष्णव की रहेगी विशेष उपस्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों के विस्तार पर होगी चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, राजस्थान | 31 अक्टूबर 2026

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के चिकित्सा प्रकोष्ठ की बीकानेर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज शनिवार को दोपहर 12 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित की जाएगी। बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजा साध वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग के चिकित्सकों को एक सशक्त संगठनात्मक मंच पर एकत्रित करना और चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति प्रदान करना है। इसके साथ ही चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सहभागिता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी चर्चा

डॉ. असवाल ने बताया कि बैठक में आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और चिकित्सा संबंधी जनकल्याणकारी गतिविधियों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर से लेकर संभाग स्तर तक मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों में चिकित्सकों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होगी।

चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य प्रहरी : डॉ. असवाल

डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने कहा कि चिकित्सक न केवल समाज के स्वास्थ्य प्रहरी हैं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में सभी चिकित्सकों को एकजुट कर उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सेवाभाव का उपयोग जनहित में करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ ‘संगठित चिकित्सक, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वस्थ समाज’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। संगठन के माध्यम से चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक और प्रभावी पहल करना प्रकोष्ठ की प्राथमिकता है।

संभाग के सभी चिकित्सकों से बैठक में शामिल होने का आह्वान

डॉ. असवाल ने बीकानेर संभाग के सभी चिकित्सकों, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, चिकित्सकीय एकजुटता और जनसेवा के नए संकल्पों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button