ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लगाई दौड़, बाबा बालकनाथ के साथ खेला टेनिस।

भिवाड़ी में सरदार पटेल जयंती पर एकता की दौड़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिया एकता का संदेश।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को भिवाड़ी में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। इस दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ और भिवाड़ी सभापति डॉ. गुंजन खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मेला ग्राउंड से स्टेडियम तक दौड़ लगाकर एकता और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। दौड़ के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का एक दिलचस्प नजारा स्टेडियम में देखने को मिला, जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव टेनिस कोर्ट पहुंचे और तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के सामने टेनिस खेलकर खेल भावना का परिचय दिया।

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button