LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

आंगनबाड़ी व चौपाल के कार्य पूर्ण ना होने की समस्या से जूझ रही गांधी कालोनी की वाल्मीकि बस्ती – मंत्री को सौंपा मांग पत्र

 

 

संवाददाता  बीसी गोठवाल 

 

नारनौल, 02 जुलाई 

         गांधी कालोनी की वाल्मीकि बस्ती में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करने व वाल्मीकि चौपाल के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने के सम्बन्ध में सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति व महर्षि वाल्मीकि सभा की सामूहिक बैठक वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया की अध्यक्षता में रविवार को वाल्मीकि चौपाल के बाहर आयोजित की गई। इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल द्वारा बैठक का संचालन करते हुए बताया कि गांधी कालोनी में आंगनबाड़ी सेंटर पहले वाल्मीकि चौपाल में चलाया जा रहा था, परंतु चौपाल जर्जर व नाकारा हालत में होने के कारण आंगनबाड़ी किराए के एक छोटे कमरे में आरम्भ कर दी गई, सरकार द्वारा इस कमरे का किराया भी गत एक साल से आज तक नहीं दिया है। गोठवाल ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती के बीच व चौपाल के पास नगरपरिषद की काफी जगह ख़ाली पड़ी है। यदि इस खाली जगह पर सरकार आंगनवाड़ी सेंटर के भवन का निर्माण कर दे तो इससे समस्त वाल्मीकि व अन्य समाज की महिलाएं व बच्चे लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त वाल्मीकि बस्ती के साथ ही मार्केट कमेटी के रिहायशी क्वार्टरों के बाहर सड़क व दीवार के साथ साथ नगरपरिषद की काफी जगह ख़ाली पड़ी है, यह जगह भी उपयुक्त होगी। संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने कहा कि वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव द्वारा दो बार अनुदान की राशि दी गई थी, परंतु इस राशि से चौपाल का आधा कार्य ही हुआ है और इस स्थिति में इस चौपाल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बैठक के बाद ज्ञापन की प्रति सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव से मिलकर वाल्मीकि बस्ती के कार्य अविलंब करवाने की मांग गई। मंत्री द्वारा मौके पर आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी भवन बनाने के साथ साथ चौपाल का अधूरा कार्य भी प्राथमिक आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।

       इस अवसर पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, कोली सभा के प्रधान तोताराम, खण्ड प्रधान पतराम खिंची, सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, सचिव हजारी लाल खटावला, संजय सारवान, राजकुमार जैदिया, भीम सिंह, गणेश कुमार, कमल कुमार, ऋषिराज, राहुल चांवरिया, लखन सिंह, बाबूलाल, राजकुमार, सुभाष, ललित कुमार, रतन लाल, महेश कुमार, तुषार सिंह, सीमा, सरोज, शालीनी, राखी, सोनू, मायावती, बिमला देवी व रजत आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button