LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग; पेट को छूते हुए निकली गोली

 

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है।

एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे।

उधर भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खलबली मच गई। एक दूसरे से चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए समर्थक फोन मिलाते रहे।

चंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें। -पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठ अभी तक की जानकारी के अनुसार हमलावरों की कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें चार हमलावर सवार थे। हमलें में जहां चंद्रशेखर घायल हुए हैं वहीं उनकी कार में भी गोली लगी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाई जा रही है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। वहीं चंद्रशेखर पर हमले की खबर सुनते ही उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button