भिवाड़ी। राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेंस कंपनी द्वारा बुधवार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी। राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेंस कंपनी भिवाड़ी द्वारा बुधवार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सहयोगी संस्था यार अनमुल्ले फाउंडेशन और शाखा के प्रतिनिधियों ने आम नागरिकों को बीमा के प्रति जागरूक करते हुए बीमा के महत्व एवं इस क्षेत्र मे दिन प्रतिदिन हो रही प्रगति एवं प्राकृतिक आपदा ,दुर्घटना एवं अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा के बारे मे समझाया गया । शाखा प्रबंधक नवीन कुमार यादव के नेतृत्व में यार अनमुले फाउंडेशन के सहयोग से फूलबाग क्षेत्र मे कामगारों को बीमा के महत्व के बारे मे बताया गया और बीमा प्रचार पत्र वितरित किए गए । कामगारों द्वारा इसमे उत्साह दिखाया गया। इसके बाद बीमा कंपनी के कर्मचारियों एवम अभिकर्ताओं द्वारा कैपिटल मॉल एवं गणपति प्लाज़ा मे दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों मे पहुँच कर उन्हे बीमा के महत्व एवं बीमा उत्पादों की जानकारी दी गई । इस आयोजन में यार अन्मुल्ये फाउन्डेशन के प्रधान कुलदीप मावर,चंद्रभान ,बी के कपूर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


