LIVE TVउत्तर प्रदेशखेरीब्रेकिंग न्यूज़

Kheri News थाना हैदराबाद क्षेत्रान्तर्गत, नवनिर्मित पुलिस चौकी ढखवा का शुभारंभ किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 28.06.2023*

 

आज दिनांक 28.06.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना हैदराबाद क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी ढखवा का उद्घाटन किया गया है। साथ ही महोदय द्वारा थाना हैदराबाद के बाउंड्री वॉल का भी उद्घाटन किया गया एवं अपराधी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा यह अपेक्षा की गई कि नवनिर्मित पुलिस चौकी आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगी तथा संपूर्ण क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित होगा। महोदय द्वारा आरक्षी अरविन्द कुमार की अच्छी कार्यशैली एवं आम जनता से अच्छे व्यवहार के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी, श्री अरविन्द कुमार वर्मा; प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद, श्री बलवन्त कुमार शाही; पुलिस चौकी प्रभारी, श्री दुर्वेश कुमार गंगवार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थिति रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button