भिवाड़ी में वी आई पी लाइटिंग कंपनी में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

अलवर भिवाडी़ संवाददाता राजेश शर्मा
भिवाडी़ के खुशखेडा़ औद्मोगिक क्षेत्र मे संचालित वी आई पी लाईटिंग कंपनी मे देर रात 11बजे भीषण आग लग गई। जिससे कंपनी मे रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सुचना लगते ही भिवाडी़ रिको फायर स्टेशन की चार गाडि़यों को मौके पर भेजा गया। वही रिको फायर स्टेशन खुशखेडा़ व नगर परिषद भिवाडी़ सहीत होंडा कंपनी की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने करीब 3 से 4 घंटे मे आग पर काबु पाया।इस दौरान करीब 6 कर्मचारी कंपनी के सेकंड फ्लोर में ही फस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुशखेडा़ थानाधिकारी राजेश यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। भिवाडी़ रिको फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने काँच के शीशे तोड़कर पीछे की साईड सीढी़ लगा कर कर्मचारियों को बचा लिया। गनीमत यह रही की इस आगजनी मे किसी भी प्रकार की कोई जन हानी नही हुई। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
भिवाडी़ रिको फायर इंचार्जराजु खान ने बताया कि उनके पास देर रात कंपनी के मालिक तरुण मंगला का फोन आया कि खुशखेडा़ स्थित उनके प्लांट में आग लगी है। जिस पर तुरंत ही खुशखेडा़ रिको फायर स्टेशन को सुचना देकर गाडी़ भेजा गया। और इसके साथ ही भिवाडी़ रिको फायर स्टेशन की चार गाडि़यों के साथ साथ नगर परिषद की गाडि़यों को भी मौके पर भेजा गया।आग इतनी फैली हुई थी कि होंडा कंपनी की गाडि़यों को भी मौके पर बुलाया गया। 10 जनवरी लगाने के बाद भीआग रह रहकर भड़क रही थी।सुचना लगी थी कि कंपनी के सैकेंड फ्लोर पर कुछ कर्मचारी फंसे हुए है। इस पर तुरंत ही खुश खेड़ा थानधिकारी को सूचना दी गई वह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।और आग मे फंसे 6 कर्मचारियों को कंपनी के पीछे साईड से सीढी़ लाकर सकुशल बचा लिया गया। कंपनी के अंदर फैंसी लाईट बनाने का काम किया जाता है। आग से कुछ भी सामान नही बचा है। पुरा सामान जलकर राख हो गया है। कंपनी मे लाखों रुपयों का नुकशान बताया जा रहा है।वही खुशखेडा़ थाना धिकारी राजेश यादव ने बताया कि कंपनी मे आग लगने का कारणो का पता नही चल पाया है। पुरे मामले की जाँच की जायेगी।सुचना लगते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे है कंपनी केकंपनी के सैकेंड फ्लोर पर फंसे 6 कर्मचारियों को सकुशल बचा लिया गया है। आग से कंपनी मे रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबु पाया।

Subscribe to my channel


