Kheri crime News थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया गया सफल अनावरण; पति ने ही की थी अपनी पत्नी की हत्या

* जनपद खीरी दिनांक 26.06.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.06.2023 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-564/2023 धारा 302 भादवि में नामजद व वांछित अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र रामसिंह उर्फ छंगा नि0 पचकोरवा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को 24 घण्टे के अन्दर महेवागंज के पास दुबग्गा मोड से गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचकोरवा मे सावित्री नाम की महिला की मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध मे पूर्व मे फौती सूचना थाना हाजा पर दर्ज की गयी जिसके आधार पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन एंव जाँच से पाया गया कि पिछले कई दिनो से पति व पत्नी का विवाद चल रहा था जिसको लेकर दिनाँक 23.06.2023 की रात्रि 10 बजे को मृतका सावित्री के पति अभियुक्त सन्दीप कुमार उपरोक्त द्वारा मारपीट कर छत से फैंककर हत्या कर देने का पता चला, जिसके सम्बन्ध में वादी रिंकू पुत्र रामसनेही नि0 मोहम्मदपुर कैमहरा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी की तहरीरी सूचना के आधार पर दिनाँक 25.06.2023 को थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0स0-564/2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था अभियुक्त सन्दीप उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सन्दीप कुमार पुत्र रामसिंह उर्फ छंगा नि0 पचकोरवा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
*गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण –*
1. प्रभारी निरी0श्री चन्द्रशेखर सिंह कोतवाली सदर
2. उ0नि0 कमलेश कुमार राजभर कोतवाली सदर
3. उ0नि0 दिनेश कुमार शुक्ल कोतवाली सदर
4. हे0का0 अविनाश सिंह कोतवाली सदर
5. का0 अमरजीत कोतवाली सदर
6. का0अरविन्द कुमार कोतवाली सदर
7. म0का0 पूजा पाण्डेय कोतवाली सदर
8. म0का0 अल्तमिश कोतवाली सदर
Subscribe to my channel


