
न्यूज़ मालपुरा:
लोकेशन- डेचवास
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा।
निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण कैंप ! मालपुरा उपखंड क्षेत्र के चैनपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम डेचवास ग्राम में केबीएस हेल्थ केयर सेंटर पर दिनांक 26 जून को देव दृष्टि सेवा समिति हुक्मी खेड़ा एवं जिला अंधता नियंत्रण सोसाइटी संस्था जयपुर के आर्थिक सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण केम्प जांच व भर्ती शिविर का हुआ आयोजन! केम्प में देव दृष्टि आई हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई जो मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित है उनका निशुल्क ऑपरेशन व ऑपरेशन वाले मरीजों को निशुल्क दवाइयां चश्मे वितरित की गई! नर्सिंग ऑफिसर रमेश वैष्णव ने बताया कि कुल मिलाकर 50 लाभार्थियों ने शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया!

Subscribe to my channel


