LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वस्वास्थ्यहरियाणा

नारनौल टुडे न्यूज़: विश्व योग दिवस पर नारनौल में योग का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

  आज राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्रांगण में रेड क्रॉस और एनसीसी एनएसएस प्रकोष्ठों के सानिध्य में और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में विश्व योग दिवस पर योगाचार्य बजरंग जांगिड़ के दिशानिर्देशों में योगा प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया गया। इस दौरान उन्होंने योग आसन के साथ विधार्थियों को अष्टांगयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  *प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का मतलब धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है और सम्पूर्ण विश्व की मानवता को आपस में योग से जोड़ना है।उन्होंने बताया कि योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है।*

     रेडक्रास और योगा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इस दौरान एनसीसी एनएसएस प्रभारी डॉ मीना कुमारी डॉ भारत भूषण डॉ सत्य पाल सुलोदिया डॉ सुभाष ने सभी विद्यार्थियों को योग जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ समस्त स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button