जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
मुकेश के सदाबहार गीतों से गुलजार हुआ जयपुर, बिकाना मुकेश फैन्स क्लब का भव्य आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। बिकाना मुकेश फैन्स क्लब की ओर से जयपुर के साइंस पार्क स्थित ऑडिटोरियम में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक संगीतकारों एवं गायकों ने भाग लेकर महान गायक मुकेश के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महिला कलाकारों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और अपनी मधुर आवाज से संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया।
मुकेश के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से ऑडिटोरियम सुरों से गूंज उठा। कलाकारों ने अपनी गायकी के माध्यम से मुकेश की संगीत विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने गीतों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के संस्थापक मेघराज सिंह पंवार ने सभी कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, महिला प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुकेश जी के गीत आज भी हर पीढ़ी के दिलों में बसे हुए हैं। ऐसे आयोजन संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने और कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम संगीत, कला और आपसी सौहार्द का यादगार संगम बना।

Subscribe to my channel


