बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में श्री भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, 2.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। जनता से किए गए वादे को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बालोतरा नगर परिषद स्थित श्री भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य विधिवत शुरू करवा दिया गया है। टाउन हॉल के भव्य जीर्णोद्धार के लिए करीब 2.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जयंती एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बालोतरा के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों एवं क्षेत्रवासियों से श्री भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का वादा किया गया था। अब इस वादे को पूरा करने की दिशा में बजट स्वीकृत करवाकर निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

इस अवसर पर कहा गया कि जनता से किए गए वादों को केवल घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय उन्हें धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। जनहित के कार्यों को इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रखा जाएगा।

जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद बालोतरा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य एवं अत्याधुनिक टाउन हॉल की सौगात मिलेगी। यह टाउन हॉल शहर की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे शहरवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद बालोतरा के सभापति श्री योगेश गहलोत भी मौजूद रहे।

इस पहल को बालोतरा के विकास और क्षेत्रवासियों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button