खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खेल खुशियों और संस्कारों का संगम बना संडे स्पोर्ट्स लैब

बच्चों के बीच मनाया डीएसएफ सदस्य कोमल का जन्मदिन, ‘उड़ान 2026’ की घोषणा से खिलाड़ियों में दिखा उत्साह ‘नशे को ना, खेलों को हाँ’ के संदेश के साथ अभिभावकों ने भी बच्चों को खेलों से जोड़ने का लिया संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित की जाने वाली संडे स्पोर्ट्स लैब के माध्यम से बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर खेल मैदान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यहाँ बच्चों की दौड़, व्यायाम, जुंबा नृत्य, मनोरंजक खेल और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना विकसित की जा रही है।

डीएसएफ निदेशक निशा लिम्बा द्वारा

फाउंडेशन की आगामी पहल ‘उड़ान–फिट इंडिया 2026’ की घोषणा भी की गई। इसकी थीम ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन–खेल से करियर तक’ है। बच्चों एवं अभिभावकों को बताया गया कि 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में ओलंपिक खेलों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियाँ, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा खेल विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों में शिक्षा, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, रोजगार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की संभावनाओं से परिचित कराना है।

इस रविवार के आयोजन का विशेष आकर्षण डीएसएफ सदस्य कोमल का जन्मदिन रहा। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी ने मिलकर खुशियाँ बाँटीं। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में अपने बच्चों के जन्मदिन भी इसी तरह डीएसएफ में बच्चों के साथ मनाना चाहेंगे। बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने और उनके बीच समय बिताने का अनुभव सभी के लिए विशेष रहा।

कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक व्यायाम, जुंबा नृत्य, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न समूह गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रीस्टार्ट जिमनास्टिक्स अकादमी के प्रशिक्षक संतोष जी ने बच्चों को शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने एवं शारीरिक क्षमता विकसित करने वाले व्यायामों की जानकारी दी तथा अभ्यास करवाया। इसके साथ ही बुद्धि विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की एकाग्रता, सोचने-समझने की क्षमता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण क्षण तब रहा, जब सभी बच्चों ने एक साथ नारा लगाया—

“डीएसएफ वाले फिट इंडिया की ओर चले हैं,

बीकानेर तक खेलों की अलख जगाएँगे!

नशे को ना, खेलों को हाँ!”

इस अवसर पर वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताने के बजाय खेल मैदान में आएँ, नई गतिविधियाँ सीखें, मित्र बनाएँ और स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाएँ। खेलों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डीएसएफ टीम के सदस्य निशा, साक्षी, कुसुम, हिताशा, गायत्री, रुद्राक्ष, भव्या, अभिषेक, रवि, निकोलस, टीम रुद्राक्षी, तिथि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का उद्देश्य संडे स्पोर्ट्स लैब के माध्यम से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। फाउंडेशन का प्रयास है कि प्रत्येक रविवार बच्चे मैदान में आएँ, खेलें, सीखें, अपनी प्रतिभा पहचानें और जीवन में अनुशासन एवं सकारात्मकता अपनाएँ।

‘हर घर में एक खिलाड़ी, हर बच्चा मैदान में’ के संकल्प के साथ फाउंडेशन स्वस्थ बचपन, जागरूक परिवार और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DSF), बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button