ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
तिजारा की सियासत में बवाल, विजयी महिला सदस्य को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप!

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा की सियासत में बवाल, विजयी महिला सदस्य को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप!
भिवाड़ी। पंचायत समिति तिजारा के वार्ड संख्या 16 से विजयी प्रत्याशी सुबी को कथित रूप से जबरन घर से उठाकर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार, 25 नवंबर को महिला के पति सुब्बा खान सहित परिजन भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि 17 नवंबर को कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी इमरान खान अपने साथियों के साथ सुबी को घर से ले गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें परिवार से बातचीत तक नहीं करने दी जा रही है।
परिजनों ने तत्काल बरामदगी और सुरक्षा की मांग की। भिवाड़ी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Subscribe to my channel


