धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संत महात्माओं के दर्शन किए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बांठिया ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संत महात्माओं के दर्शन किए
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान की धर्मधरा पर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन, पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद एवं गौ शालाओं में चारा एवं गुड़ खिलाकर राजस्थान में सुख शांति की कि कामना ।
बांठिया ने प्रवास के दौरान सर्वप्रथम श्री ब्रह्मा-सावित्री सिद्ध पीठ, ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री श्री 1008 तुलछाराम महाराज साहब के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव आदरणीय श्री जगदीशानंद सरस्वती महाराज, स्वामी महेशानंद महाराज (विश्नोई धर्मशाला, सालासर) एवं संत नित्यानंद महाराज (श्रीधाम जाम्भा) का सान्निध्य प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान नाकोढ़ा भैरूजी, रानी भटियाणी मंदिर, खेतेश्वर भगवान एवं ब्रह्मा मंदिर सहित विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
बांठिया ने साथ ही विभिन्न गौशालाओं में गौमाता का विधिवत पूजन कर उन्हें गुड़ खिलाया तथा गौसेवा के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सेवा और संरक्षण का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री जोगेश्वर गर्ग भाजपा बालोतरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महीपालसिंह जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल एवं जिले के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता भी की।
जालौर एवं बालोतरा जिले की पावन धरा पर संत-महात्माओं का आशीर्वाद, मंदिरों की आध्यात्मिक अनुभूति, गौमाता की सेवा और संगठन के साथियों का स्नेहपूर्ण साथ इस प्रवास को अविस्मरणीय बना गया।
संतों का आशीर्वाद हमारी शक्ति है, गौसेवा हमारा संस्कार है और धर्म-संस्कृति का संरक्षण हमारा संकल्प है।

Subscribe to my channel

