जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में शादी समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हुई आत्मीय मुलाकात, कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के जमुदीप पद्मश्री इंजीनियर नरेंद्र पांडेय, डॉ. कुलदीप शर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की यादगार मुलाकात हुई।

इस अवसर पर सभी ने आपसी सौहार्द, आत्मीयता और हंसी-मजाक के बीच कुछ मनोविनोद के पल साझा किए। समारोह में मौजूद सभी लोगों के बीच खुशनुमा माहौल देखने को मिला।

शादी समारोह का यह अवसर केवल पारिवारिक खुशियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के आपसी मेल-मिलाप और विचार साझा करने का भी यादगार अवसर बना। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बिताए गए ये आत्मीय क्षण उपस्थित लोगों के लिए यादगार रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button