बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला प्रमुख का निर्वाचन बुधवार को, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

*पुलिस अधीक्षक रहे साथ*

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 24 नवंबर। जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए बैठक बुधवार को जिला परिषद में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला प्रमुख निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी श्री निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने जिला परिषद परिसर पहुंचकर चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 से सायं 5 बजे के मध्य मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।जिला परिषद के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी श्रीमती रीना, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिलीप कुमार, नगर निगम उपायुक्त श्री रणजीत बिजारणिया तथा सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़, निर्वाचन शाखा के श्री शिव कुमार पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button