बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
89 साल बाद भी नहीं मिला सम्मान, बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी पं. गंगादास गज्जाणी के नाम पर मार्ग के नामकरण की मांग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*बीकानेर, 24 नवम्बर 2026*
बीकानेर। देश की आजादी के लिए 19 वर्ष की आयु में जेल जाने वाले बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गंगादास गज्जाणी को आज तक कोई राजकीय सम्मान नहीं मिला है। उनके पौत्र अभिषेक गज्जाणी ने महापौर को ज्ञापन देकर उनके नाम पर मार्ग का नामकरण करने की मांग की है।
*क्या था पूरा मामला?*
वर्ष 1937 में बीकानेर में महाराजा गंगासिंह जी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो बीकानेर आने वाले थे। उस समय युवा गंगादास गज्जाणी ने अपने साथी सुरेन्द्र शर्मा व कन्हैयालाल के साथ मिलकर ‘हितवर्धक सेवा सदन’ संगठन के माध्यम से अंग्रेजी शासन के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई थी।
इसकी भनक लगते ही अंग्रेजी पुलिस ने वायसराय के आने से 25 दिन पूर्व ही गंगादास गज्जाणी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें जेल में अमानवीय यातनाएं दी गई। इसके बावजूद उन्होंने अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी।
*क्या हैं प्रमाण?*
इस संघर्ष का उल्लेख इतिहासकार स्व. रामनारायण अग्रवाल की पुस्तक “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बीकानेर का योगदान” के पृष्ठ 48 पर तथा राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर की फाइल संख्या 246 में दर्ज है।
*परिवार की मांग:*
परिवार ने महापौर से मांग की है कि शीतला गेट के बाहर, आचार्य का चौक से जीतमल जी की गली तक जाने वाली गली का नाम *”स्वतंत्रता सेनानी पं. गंगादास गज्जाणी मार्ग”* रखा जाए, ताकि युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सके।
*संपर्क:*
अभिषेक पुरोहित, पौत्र
निवासी – शीतला गेट के बाहर, बीकानेर
मोबाइल – 9166600895______________

Subscribe to my channel
