खेलजम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

संग्रामपुर (मढ़) में फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मुलान क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

संग्रामपुर (मढ़), जम्मू-कश्मीर। संग्रामपुर (मढ़) में आयोजित फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुलान क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल एरिना क्रिकेट क्लब को हराकर फ्रेंडशिप कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट का आयोजन शुभम शर्मा और सिद्धार्थ बट्ट द्वारा किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबले में रॉयल एरिना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए और मुलान क्रिकेट क्लब के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुलान क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास चौधरी और थाना प्रभारी (एसएचओ) डुमाना वरुणेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता मुलान क्रिकेट क्लब को 75 हजार रुपये तथा उपविजेता रॉयल एरिना क्रिकेट क्लब को 45 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर विकास चौधरी और वरुणेश्वर सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक पांडेय, पूर्व सरपंच परषोत्तम शर्मा, चंदर शर्मा, राकेश शर्मा, आकाश शर्मा, तनव शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, सुभाष कुमार, अनिल शर्मा और परषोत्तम चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button