बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

डीईओ की सीधी भर्ती, तबादलों और लंबित पदोन्नतियों सहित शिक्षकों की मांगों पर रेसटा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ मंथन

ग्रेड पे लेवल-12 से अधिक वाले शिक्षकों के बकाया उपार्जित अवकाश भुगतान का मुद्दा भी उठा, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के आयोजन को लेकर बनाई रणनीति; प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलाध्यक्षों ने रखे सुझाव,

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा), राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलाध्यक्षों की संयुक्त वर्चुअल बैठक प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर के शिक्षकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, लंबित सेवा संबंधी प्रकरणों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीणा ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) के पदों पर सीधी भर्ती, शिक्षा विभाग के सभी संवर्गों के लंबित तबादले, विभिन्न संवर्गों की बकाया पदोन्नतियां तथा ग्रेड पे लेवल-12 से अधिक वाले शिक्षकों के लंबे समय से लंबित उपार्जित अवकाश (पीएल) के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मामलों में लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत देने के लिए सरकार एवं विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर के शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की भावी कार्ययोजना तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर भी अपने सुझाव रखे।प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि शिक्षकों की वाजिब मांगों एवं लंबित सेवा संबंधी प्रकरणों के समाधान के लिए रेसटा निरंतर प्रयासरत है। संगठन शिक्षकों के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। संघ के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने संगठन के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

     राज्य स्तरीय बैठक में ये रहे उपस्थित,

बैठक में प्रदेश सभाध्यक्ष सांवलराम सोनड़, प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंसाराम खिजुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह मोठपुर, प्रदेश सचिव राजकमल मीणा, प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री राजेश रेबारी, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चौधरी, प्रदेश संरक्षक सफी मोहम्मद मंसूरी, प्रदेश विधि सलाहकार अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा,भरतपुर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष के रूप में धौलपुर से सौरभ कुमार मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ से राजवीर चनेजा, भीलवाड़ा से भगवान सहाय वर्मा, टोंक से देवेंद्र प्रताप सिंह जाट, बूंदी से राजेश कुमार मीना, बांसवाड़ा से शंकर लाल नायक, झालावाड़ से राजेंद्र कुमार, बारां से बृजेश आर्य, कोटा से परमानंद गोठवाल, श्रीगंगानगर से वनीत नारंग, बाड़मेर से रकम सरसैना, हनुमानगढ़ से रघुवीर सिंह, सवाई माधोपुर से राजेश कुमार डुंगरजाल, करौली से चेतराम मीणा, जयपुर ग्रामीण से कृष्ण कुमार नांगल, सीकर से मुकेश कुमार मीणा, चूरू से रामावतार पबरी, पाली से कमलेश कुमार मीणा, बीकानेर से सीताराम डूडी, फलोदी से दुर्गाराम बिरठ,दौसा से हेमराज मीणा, राजसमंद से लक्ष्मी लाल शर्मा एवं भरतपुर से दिनेश कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button