बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा में बवंडर,नपेगें के कई दिग्गज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*मुकेश पूनिया*
————————–
*भाजपा में बवंडर,नपेगें के कई दिग्गज*
प्रदेश के पंचायत चुनावों में सूपड़ा साफ होने के बाद भाजपा में जयपुर से लेकर दिल्ली तक बवडंर सा मचा हुआ है। इस बवंडर में राजस्थान की सत्ता-संगठन के कई दिग्गजों के नपने की आशंका है। राहत और बचाव के लिये पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक और नेता अपने दिल्ली वाले आकाओं को रिझाने में जुटे है। इधर,हमारे बीकानेर के भाजपाई हल्कों में अलग राग सुनाई दे रहे है। यहां भाजपा की लंका लुटवाने के लिये सत्ता के प्रभावशाली पिता-पुत्र और उनकी मंडली के खिलाफ उठ रही लपटों के बीच सांसद सेवा केन्द्र पर भी कांग्रेसीकरण के आरोप लग रहे है। मगर फिलहाल सब खैरियत है।
————————
*बीकानेर की दिलचस्प दांस्ता*
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के दो गुटों की आपसी जंग से हालात खासे विस्फोट बने हुए है। अपना पलड़ा भारी रखने के लिये दोनों गुटों ने पार्टी को बाडाबंदी में हाईजैक कर रखा है। वहीं,जबरन बाड़ाबंदी में पहुंचाई गई मैना देवी को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। मामला केन्द्रीय कानून मंत्री के गृह जिले का होने से देशभर में हाईलाईट हो रहा है। मगर कानून मंत्री ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है,पुलिस भी बेबस नजर आ रही है। मजे कि बात तो यह है कि बवाल कांग्रेस से जुड़ा है,और फजीहत भाजपा राज की हो रही है। खैर,फिलहाल सब खैरियत है।
———————
*बेसकिमती जमीन का सियासी तालमेल*
शहर के नजदीकी चकगर्बी में करोड़ों की बेसकिमती जमीन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। गैर खातेदारी की इस जमीन की बंदरबांट के लिये भाजपा-कांग्रेस के दो दलित दिग्गजों के बीच तगड़ा सियासी तालमेल देखने को मिल रहा है। इनमें एक दिग्गज केन्द्र की सत्ता के महारथी है,जबकि दूसरे दिग्गज की गिनती कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता के तौर पर होती है। दोनों बीच सियासी रंजिश भी किसी से छूपी हुई नहीं है। मगर 288 बीघा जमीन पर काबिज होने के लिये दोनों दिग्गज एक-दूसरे का हाथ बंटा रहे है। इधर,डिविजन के एक बड़े साब ने भी इस जमीन के कुछ हिस्से पर अपनी नजरें गड़ा रखी है। इसलिये फिलहाल सब खैरियत है।
——————-
*पीबीएम में चाइना की एंट्री..!*
कहा जाता है कि चाइनीज आइटमों की कोई गांरटी-वारंटी नहीं होती है,ज्यादात्तर चाइनीज आईटम ‘यूज एण्ड थ्रो’ होते है। इसलिये सरकार ने भी चाइनीज आइटमों पर पाबंदी भी लगा रखी है। इसके बावजूद हमारी पीबीएम में चाइना के सर्जिकल आईटमों की एंट्री हो गई और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल,जरिए टेंडर पीबीएम में सर्जिकल आईटमों की सप्लाई का जिम्मा ऐसी फर्म को मिला है,जो चाइनीज मेडिकल आईटम की सप्लायर है। ऐसे में माना जा रहा है अब पीबीएम में चाइना का जलवा देखने को मिलेगा। मगर फिलहाल सब खैरियत है।
———————
*हाईप्रोफाइल वेडिंग में डूप्लीकेसी…!*
गंगाशहरी कैटरिंग किंग की एक ओर कारस्तानी का किस्सा सुर्खियों में आया है। मामला नामी रिसोर्ट में आयोजित हाईप्रोफाइल शादी समारोह से जुड़ा है। शादी वाले परिवार ने समारोह के ‘प्रिति भोज’ में एक से एक शानदार शाही आइटम बनवायें जिसका सारा जिम्मा कैटरिंग किंग को सौंप रखा था। मगर बंदे ने ज्यादात्तर डूप्लीकेट आइटम सप्लाई कर दिये। इसका खुलासा होने पर शादी वाले परिवार ने कैटरिंग किंग की जचा के क्लाश लगाई। मगर उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा,क्योंकि ‘बेशर्म’अपनी वसूली एडवांस कर चुका था। इसलिये फिलहाल सब खैरियत है।
Subscribe to my channel


