ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विजय चौक में बंदरों के झुंड से जनजीवन प्रभावित, लोग घरों में रहने को मजबूर; सुरक्षित स्थान पर भेजने की उठी मांग

राहुल मदेरणा ने नगर निगम एवं वन विभाग से की मानवीय तरीके से स्थायी समाधान की मांग दिन में सड़कों पर कब्जा, रात में छतों पर उत्पात; घरों की सुरक्षा से लेकर आमजन की आवाजाही तक प्रभावित।

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

भरतपुर- शहर के नीम दरवाजा स्थित विजय चौक पर पिछले कुछ दिनों से बंदरों के कई झुंड अचानक पहुंचने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना, बच्चों का बाहर खेलना और यहां तक कि सर्दियों में छतों पर बैठकर धूप सेंकना भी मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय निवासी राहुल मदेरणा ने इस समस्या को उठाते हुए बताया कि बंदर घरों के गेट और खिड़कियां खटखटाते हैं, छतों पर उत्पात मचाते हैं, वाहनों पर चढ़कर नुकसान पहुंचाते हैं तथा वाई-फाई, डिश और बिजली के तारों पर उछल-कूद करते हैं। सड़कों पर झुंड बनाकर बैठने और लोगों पर आक्रामक होने से राहगीरों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। बंदरों के डर से लोग घरों के दरवाजे खुले रखने और बच्चों को बाहर खेलने देने से भी कतरा रहे हैं। वहीं घरों में रखे सामान, पेड़-पौधों और खाद्य सामग्री को भी नुकसान एवं गंदगी की आशंका बनी रहती है। इनके मल-मूत्र और दूषित खाद्य पदार्थों से संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। मदेरणा का कहना है कि बंदर भी प्रकृति का हिस्सा हैं और उनका प्राकृतिक आवास एवं भोजन सुरक्षित रहना चाहिए लेकिन रिहायशी क्षेत्रों में इस तरह इंसानों और वन्यजीवों के बीच टकराव की स्थिति भी उचित नहीं है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि विशेषज्ञों की मदद से बंदरों को सुरक्षित एवं मानवीय तरीके से किसी उपयुक्त प्राकृतिक आवास या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, जहां उन्हें पर्याप्त भोजन और रहने का वातावरण मिल सके तथा विजय चौक के निवासियों को भी राहत मिले।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button