बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में ललित जी वेदमुथा की 114 आयंबिल तपस्या पूर्ण, समाज व आयंबिल ग्रुप द्वारा किया गया बहुमान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। स्थानीय जैन समाज में तपस्या की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रावक ललित जी वेदमुथा ने 114 आयंबिल की कठिन तपस्या सफलतापूर्वक पूर्ण की है। उनकी इस उत्कृष्ट तप आराधना के उपलक्ष्य में बालोतरा जैन समाज एवं आयंबिल ग्रुप की ओर से विशेष अनुमोदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य सदस्यों और आयंबिल ग्रुप के पदाधिकारियों ने तपस्वी ललित जी वेदमुथा को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनकी तपस्या की भूरि-भूरि अनुमोदना की। इस अवसर पर तपस्वी के परिवारजन एवं समाज के अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने जयकारों के साथ तपस्वी का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में, तपस्या से तपस्या का बहुमान करने की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुकेश जी भंसाली ने 101 आयंबिल करने का संकल्प लेकर ललित जी वेदमुथा की तपस्या का विशेष बहुमान किया। समाज के सदस्यों ने दोनों तपस्वियों के दृढ़ संकल्प और धर्म के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर आध्यात्मिक प्रगति की मंगलकामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button