अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीनू राज के घर पर खूनी हमला, कुल्हाड़ी-तलवार लेकर पहुंचे 20 लोग

कुट्टी कटवाने और रास्ते की बात पर हुआ विवाद, घर का गेट तोड़कर घुसने और परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप; पति, पिता और जेठ समेत चार घायल, अलवर रेफर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

खैरथल-तिजारा जिले में कोटकासिम थाना क्षेत्र के सारणवास गांव में कुट्टी कटवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद शनिवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत के घर पर करीब 20 लोगों के हथियारों से लैस होकर पहुंचने और गेट तोड़कर परिवार पर हमला करने का आरोप है। हमले में मीनू राज, उनके पति कुलदीप उर्फ केडी, पिता बाबूलाल प्रजापत और जेठ धनराज गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को पहले किशनगढ़बास अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button