उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर किच्छा में भाजयुमो की भव्य संगोष्ठी, राज्यआंदोलनकारियों को किया सम्मानित,वर्षों के त्याग एवं बलिदान के बाद मिला उत्तराखंड राज्य – गहलौत

BJYM organised a grand seminar in Kichha on the foundation day of Uttarakhand state; state agitators were honoured; Uttarakhand state was achieved after years of sacrifice and dedication - Gehlot

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा…उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज किच्छा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), ऊधम सिंह नगर द्वारा भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री दिनेश आर्य जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण के गौरवशाली इतिहास, राज्य आंदोलन के संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान तथा प्रदेश के विकास की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण वर्षों के संघर्ष, त्याग और अनेकों आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों का योगदान उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। हमें उनके संघर्ष और सपनों को सदैव स्मरण रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि लाखों लोगों के संघर्ष, भावनाओं और बलिदान का प्रतीक है। युवा मोर्चा का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। हम सभी युवा संकल्प लेते हैं कि आंदोलनकारियों के सपनों का सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, विपिन जल्होत्रा, विवेक दीप सिंह, शैली फुटेला, लवी सहगल, श्रीकांत राठौर, रचित गंगवार, गोल्डी गोराया, ईश्वरी प्रसाद गंगवार व सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button